Java Programing C++ Flow Control (जावा प्रोग्रामिंग क्या है, Java Programing Kya hai )

जावा प्रोग्रामिंग क्या है,
Java Programing Kya hai


Introduction to C++ Flow Control

नॉर्मल जब भी कोई C++ प्रोग्राम execute होता है तो पहला 2,3  ऐसे ही sequence में सारे स्टेटमेंट्स execute होते है। Program execution की यह sequence प्रोग्रामिंग का execution flow कहलाती है। इस execution फ्लो को आप कंटरोल कर सकते है। आप चाहे तो किसी स्टेटमेंट के execution को skip कर सकते है, किसी स्टेटमेंट को एक से ज्यादा बार execute करवा सकते है या फिर प्रोग्रामिंग में एक statement से दूसरे statement पर जम्प कर सकते है।

Program के execution फ्लो को कॉन्त्रल करने के लिए C++ आपको कुछ built in flow control statements provide करती है। C++ आपको 3 प्रकार के flow control statements provide करती है।

1. Selection Statements
2. Looping Statements
3. Jump Statements

Selection Statements    

ये वो statements होते है जो किसी statement को condition के base पर execute करते है। जब condition match होती है तो statement execute हो जाता है नहीं तो उसे skip कर दिया जाता है। Selection statements 4 प्रकार के होते है। निचे इनके बारे में detail से बताया जा रहा है।


If Statement

If statement एक condition ब्लॉक होता है। Condition true होने पर इस ब्लॉक में दिए गए सभी स्टेटमेंट execute हो जाते है। यदि कंडीशन true नहीं है तो इस block का कोई भी स्टेटमेन्ट execute नहीं होता है। If स्टेटमेन्ट का जनरल syntax निचे दिया जा रहा है।

if(condition)
{
    //statements to be executed when condition is true.
}
     
If statement को निचे Example के माध्यम से समझाया जा रहा है।

if(5>3)
{
     cout<<"5 is greater than 3";
}

 
If-else Statement

If else statement में if स्टेटमेन्ट के साथ else ब्लॉक भी जोड़ दिया जाता है। Else block में वे स्टेटमेन्ट होते है जो कंडीशन के false होने पर execute होंगे। इसका जनरल syntax निचे दिया जा रहा है।

if(condition)
{
     //Statements to be executed when condition is true.
}
else
{
     //Statements to be executed when condition is false.
}

If else statement को निचे Example के माध्यम से समझाया जा रहा है।

if(5>3)
{
     cout<<"5 is greater than 3";
}
else
{
     cout<<"5 is less than 3";
}


Nested If

जब आप एक if ब्लॉक में दूसरा if ब्लॉक डिफाइन करते है तो वह nested if कहलाता है। ऐसे आप कितने भी if ब्लॉक define कर सकते है। इसका जनरल syntax निचे दिया जा रहा है।

if(condition)
{
      if(condition)
      {

      }

}
 
इसका Example निचे दिया जा रहा है।

if(num>0)
{
     if(num<2 p="">     {
              cout<<"Num is 1";
     }
}


Switch Case

Switch case एक ऐसा ब्लॉक होता है जिसमें आप अपनी चॉइस pass करते है। स्विच block में डिफाइन किये गए जिस case से आपकी चॉइस मैच हो जाती है उसी case के स्टेटमेन्ट execute हो जाते है। इसका जनरल syntax निचे दिया जा रहा है।

switch(choice)
{
   case 1:
                statements to be executed;
                break;
  cae 2:
                statements to be executed;
                break;
  case 3:
               statements to be executed;
               break;
  default:
               statements to be executed;
               break;

}
 
जब आपकी चॉइस से कोई भी केस मैच नहीं करता है तो  case execute हो जाता है। सभी cases के स्टेटमेन्ट के बाद break statement लगाना अनिवार्य है। इसे निचे Example के माध्यम से समझाया जा रहा है।
 
#include
using namespace std;

int main()
{
    int choice=4;

    switch(choice)
    {
        case 1:
                        cout<<"This is case 1";
                        break;
       case 2:
                        cout<<"This is case 2";
                        break;
       case 3:
                        cout<<"This is case 3";
                        break;
       default:
                       cout<<"Please enter number between 1 to 3";
                       break;
    }

     return 0;
}

ऊपर दिया गया program निचे दिया गया आउटपुट जनरल करता है।

Looping Statements

एक loop statement ऐसा ब्लॉक होता है जिसमें डिफाइन किये गए ब्लॉक एक से अधिक बार execute किये जाते है। यदि आप किसी स्टेटमेन्ट को एक से अधिक बार execute करवाना चाहते है तो इसके लिए आप एक लूप use कर सकते है। C++ में लूपिंग स्टेटमेन्ट 3 प्रकार के है। इनके बारे में निचे दिया जा रहा है।

While loop 

While loop एक ऐसा ब्लॉक होता है जिसमें दिए गए स्टेटमेन्ट तब तक बार बार execute होते है जब तक की दी गयी कंडीशन true होती है। जैसे ही कंडीशन false होती है loop टर्मिनेट हो जाता है। यदि कंडीशन false ना हो तो loop इंडेन्टिफिकली चलता रहेगा, इसलिए आप loop कंट्रोल variable को इनक्रीस करते है। Loop control variable कंडीशन में डिफाइन किया जाता है। हर loop iteration में इसे इनक्रीस किया जाता है ताकि कंडीशन  false हो सके और loop टर्मिनेट हो जाए। While loop का जनरल  syntax निचे दिया जा रहा है।

while(condition)
{
      //statements to be executed;
      //X++, where X is loop control variable;
}

While loop को निचे उदाहरण के माध्यम से समझाया जा रहा है।
           
#include
using namespace std;

int main()
{
       int num=0;
   
       while(num<5 p="">       {
           cout<<"Best Hindi Tutorials"<<"\n";
           num++;
       }

       return 0;
}

ऊपर दिए उदाहरण में जैसे ही num की value 5 होगी loop terminate हो जाएगा। ये program निचे दिया गया output generate करता है।

Do While Loop

एक do while loop भी while loop की तरह ही होता है। Do while loop में ख़ास बात ये है की ये कम से कम एक बार जरूर execute होता है फिर चाहे condition true हो या फिर flase हो। साथ ही do while loop में condition loop के आख़िर में check की जाती है। Do while loop का general syntax निचे दिया जा रहा है।

do
{
    statements to be executed;
    X++; //where X is loop control variable
}while(condition)
 
जैसा की आप ऊपर दिए गए syntax में देख सकते है कंडीशन के चेक होने से पहले do ब्लॉक में दिए गए स्टेटमेन्ट execute होंगे और इसके बाद कंडीशन check होगी। यदि कंडीशन false होती है तो लूप टर्मिनेट हो जायेगा नहीं तो do ब्लॉक वापस execute होगा। लूप control variable को do ब्लॉक में ही increase किया जायेगा। आइये अब इसे एक उदाहरण के माध्यम से समझने का प्रयास करते है।

#include
using namespace std;

int main()
{

    int num=0;
    do
    {
       cout<<"Best Hindi Tutorials";
       num++;
    }while(num>10);

    return 0;

}

ऊपर दिया गया program निचे दिया गया output generate करता है।

For Loop

सभी लूप में for loop सबसे सिंपल loop माना जाता है। For लूप में loop कंट्रोल variable का initialization, कंडीशन और इनक्रीस तीनों एक ही स्टेटमेन्ट में लिखे जाते है। इसके बाद ब्लॉक में वे स्टेटमेन्ट लिखे जाते है जिन्हें आप कंडीशन true होने पर execute करना चाहते है। For लूप का जनरल syntax निचे दिया जा रहा है।

for(initialization;condition;increment)
{
     //statements to be executed when condition is true.
}
       
आइये अब for loop के use को एक उदाहरण के माध्यम से समझने का प्रयास करते है।

#include
using namespace std;

int main()
{
    int num;

    for(num=0;num<2 num="" p="">    {
          cout<<"Best Hindi Tutorials"<<"\n";
    }

    return 0;
}

ऊपर दिया गया program निचे दिया गया output generate करता है।

Jump Statements

जम्प स्टेटमेन्ट वे statements होते है जो execution कंट्रोल को एक स्टेटमेन्ट से दूसरे स्टेटमेन्ट को pass कर देते है। C++ में जम्प स्टेटमेन्ट 3 प्रकार के होते है। इनके बारे में निचे दिया जा रहा है।

Break Statement 

Break स्टेटमेन्ट loop को टर्मिनेट करने के लिए use किया जाता है। जब भी आप किसी ब्लॉक में break स्टेटमेन्ट use करते है तो इसे execute होते है ही प्रोग्राम का कंट्रोल उस block से बाहर आ जाता है। इसका जनरल syntax निचे दिया जा रहा है।

break;
     
Break statement के use को निचे Example के माध्यम से समझाया गया है।

#include
using namespace std;

int main()
{
    int num;
    for(num=0;num<5 num="" p="">    {
         if(num==3)
         {
             cout<<"Loop terminated by break statement";
             break;
         }
         else
         {
              cout<<"Best Hindi Tutorials"<<"\n"; 
         }
   }

    return 0;
}

ऊपर दिए गए Example में जैसे ही loop की तीसरी iteration आती है loop break statement द्वारा terminate कर दिया जाता है। ये program निचे दिया गया output generate करता है।

Continue Statement

Contiune स्टेटमेन्ट लूप की iteration को स्किप करने के लिए use किया जाता है। Continue statement के use से लूप उस iteration को स्किप करके next iteration को execute करता है। इसका जनरल syntax निचे दिया जा रहा है।
 
continue;

Continue statement को निचे उदाहरण के माध्यम से समझाया गया है।

#include
using namespace std;

int main()
{
     for(int num=0;num<5 num="" p="">     {
          if(num==2)
          {
               cout<<"Third iteration skipped!"<<"\n";
               continue;
          }
          else
          {
               cout<<"Best Hindi Tutorials"<<"\n";
          }
     }

      return 0;
}

ऊपर दिया गया program निचे दिया गया output generate करता है।

Go to Statement

Go to स्टेटमेन्ट प्रोग्राम में एक point से किसी दूसरे पॉइंट पर जम्प करने के लिए यूज़ किया जाता है। ये jump किसी label पर किया जाता है, इसलिए जब भी आप प्रोग्राम में कँही जम्प करना चाहते है तो पहले label define करते है। एक लेबल define करने का जनरल syntax निचे दिया जा रहा है।

label-name:

जैसा की आप ऊपर दिए गए syntax में देख सकते है, सबसे पहले आप लेबल का नाम define करते है और उसके बाद colon लगाते है। किसी भी label पर जम्प करने के लिए आप goto statement define करते है। इसका general syntax निचे दिया जा रहा है।

goto label-name;

Go to statement के use को निचे उदाहरण के माध्यम से समझाया गया है।

#include
using namespace std;

int main()
{

     cout<<"Hello Reader!";
     goto bhtLabel;

 
     if(5>3)
     {
          cout<<"This will not be executed!";
     }

     bhtLabel:
      cout<<"Hello Reader Again!";

     return 0;
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url