Mouse की जानकारी Informaction

 कंप्युटर हार्डवेअर की पूरी जानकारी हिंदी में



1.1 माउस का उपयोग


माउस का परिचय

      माउस एक महत्वपूर्ण इनपुट उपकरण है। माउस का उपयोग कंप्यूटर में किसी जानकारी का चयन करना, उसका स्थान बदलना इत्यादि के लिएं प्रयोग किया जाता है।


      माउस को सामान्यत: तीन बटन होते हैं।

      1. लेफ्ट क्लिक -(Left Click) कंप्यूटर पर किसी जानकारी को सिलेक्ट करने के लिएं लेफ्ट क्लिक का उपयोग किया जाता हैं।


      2. राइट क्लिक -(Right Click)-  राइट क्लिक का उपयोग किसी फाईल या फोल्डर से संबधित विभिन्न विकल्पो की सूची प्राप्त करने के लिएं होता हैं।

      3. स्क्रोल - (Scroll)- स्क्रोल का उपयोग किसी फाईल में पेज उपर-नीचे नेव्हिगेट करने के लिएं होता हैं।

1.2 माउस के प्रकार


      1. ऑप्टिकल माउस :- ऑप्टिकल माउस सबसे अधिक इस्तेमाल किया जानेवाला माउस का प्रकार है। कंप्यूटर स्क्रीन पर अॅरो पॉइन्टर को माउस के निचले भाग में उत्सर्जित प्रकाश किरणों द्वारा नियंत्रित किया जाता है।

      2. मेकॅनिकल माउस :- कंप्यूटर स्क्रीन पर अॅरो पॉइन्टर को मेकॅनिकल माउस में माउस के नीचे की तरफ छोटे गोल गेंद से नियंत्रित किया जाता है। यह माउस कम प्रयोग किया जाता है।

      3. वायरलेस किंवा कॉर्डलेस माउस :- वायरलेस या ताररहित माउस बैटरी की सहायता से चलता है। वह रेडिओ फ्रिक्वेन्सी या इन्फ्रारेड तरंगों के माध्यम से कंप्यूटर के साथ समन्वय करता है।



1.3 कंप्युटर को माउस कनेक्ट करना


माउस कनेक्ट करना

      माउस को कंप्युटर से दो तरह जोड़ा जा सकता है, जैसे कि PS2 पोर्ट या यूएसबी (USB) पोर्ट से। PS2 माउस को कनेक्ट करते समय सावधानी बरतें। क्योंकि इस माउस में कनेक्शन वायर में छोटे-छोटे तार होते हैं। अगर वे PS2 पोर्ट में ठीक से कनेक्ट नहीं हुएं, तो यह तार टूट सकते हैं। और माउस खराब हो सकता है।

यदि कंप्यूटर का उपयोग करते समय माउस बंद होता है:-


      कंप्यूटर का उपयोग करते समय कुछ समय माउस बंद हो जाता है। उस समय, कंप्यूटर को रिस्टार्ट करके देखें। या कंप्युटर को बंद करके माउस की वायर को निकाल के पुन: जोड के देखें। और कंप्युटर शुरू करके देखें। माउस फिर से शुरू हो जाएगा।

Next Post Previous Post
1 Comments
  • How to
    How to May 16, 2019 at 9:51 AM

    Nice information

Add Comment
comment url